{"_id":"627961ffd01dfe598b2719bb","slug":"lady-died-misteriously-kasganj-news-agr532979217","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला के परिजन ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत प्रहलादपुर निवासी पूजा (25) पत्नी दीनदयाल हुई। मृतका के पिता साहब सिंह निवासी गुड़गुड़ी सहावर का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि उनकी पुत्री की पिटाई कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर जब वह उसकी ससुराल पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री की पिटाई कर हत्या की गई हैँ। उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। अभी तहरीर परिजनों के द्वारा नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।