{"_id":"61763a09cfca4d322270cf37","slug":"lady-constable-family-beat-the-police-inspector-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दरोगा की पिटाई: रात में महिला सिपाही से मिलने गया था घर, परिजनों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दरोगा की पिटाई: रात में महिला सिपाही से मिलने गया था घर, परिजनों ने पकड़कर पीटा
Tue, 26 Oct 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:05 AM IST
सार
आगरा में एक दरोगा को महिला सिपाही से मिलने के लिए उसके घर जाना महंगा पड़ गया। महिला सिपाही के परिजनों ने दरोगा को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
दरोगा को पकड़कर ले जाते महिला सिपाही के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा को एक महिला सिपाही के परिजनों ने सड़क पर जमकर पीटा। दरोगा महिला सिपाही के घर गया था, तभी उसे परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद थाने ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आगरा में तैनात दरोगा की एक महिला सिपाही से दोस्ती है। आरोप है कि दरोगा उसी सिपाही से मिलने रविवार रात को एत्मादपुर पहुंचा था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजन उसे पकड़कर घर से बाहर सड़क पर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला सिपाही की बहन, भाई व अन्य परिजनों ने दरोगा को पीटा। मारपीट करने के बाद परिजन दरोगा को पकड़कर थाने भी ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवती दरोगा का कालर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है।
हिरासत में मौत: करवा चौथ पर पति को याद कर रोती रही सोनम, आरोप- पुलिस ने उजाड़ा उसकी मांग का सिंदूर
इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों के बीच आपस का कुछ विवाद था। दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते है। गलतफहमी के कारण मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। उधर, इस घटना पर महिला सिपाही की ओर से कोई बयान नहीं आया है।