फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer's house collapsed in rain, accidents occurred at many places in Bhogaon

Agra News: बारिश में गिरा मजदूर का मकान, भोगांव में कई स्थानों पर हुए हादसे

Fri, 13 Sep 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Laborer's house collapsed in rain, accidents occurred at many places in Bhogaon
भोगांव/कुरावली। बारिश के चलते शुक्रवार को तीसरे दिन जिलेभर में कई स्थानों पर मकान व दीवार गिरने की घटनाएं हुईं। जिसमें महिला सहित चार लोग घायल भी हुए हैं। वहीं कुरावली क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर में एक मकान का मकान गिर गया। भोगांव में पांच स्थानों पर हादसे हुए हैं।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर निवासी रविंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार को मकान का लिंटर भर भराकर गिर गया। मलबा में दबने से घरेलू सामान आदि नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

वहीं थाना भोगांव क्षेत्र में बारिश के चलते हुई घटनाओं की रिपोर्ट क्षेत्रीय लेखपालों की ओर से दी गई है। भोगांव क्षेत्र के गांव विनोदपुर निवासी आजाद श्रीवास्तव के मकान की कच्ची दीवार गिरने से नुकसान हुआ। इसके अलावा नगला पैठ में ओमकार के मकान के दो कच्चे कमरे, मुरादपुर नगरिया के राघवेंद्र का मकान चटक गया। जरारा के उत्तम सिंह के गाटर पटिया का मकान गिर गया। रानीपुर में सीमा देवी और अनीता के घरों का लिंटर गिर गया। इसके साथ ही बाजपुर के संजीव कुमार के मकान की दीवार गिर गई। मौजेपुर हविलिया की अनीता देवी की छत, मुड़ई के धर्मेंद्र, टिकूसरी में सनोज कुमार और सलेमपुर पड़ीना के रामदयाल के घरों में बारिश के चलते नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed