फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kundanika sharma

कुंदनिका के पैंतरे से पसोपेश में पुलिस

Tue, 19 Apr 2016 01:32 AM IST
कुंदनिका के पैंतरे से पसोपेश में पुलिस
कुंदनिका के पैंतरे से पसोपेश में पुलिस Updated Tue, 19 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
kundanika sharma
कुंदनिका के पैंतरे से पसोपेश में पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुईं कुंदनिका शर्मा के इस सियासी पैंतरे ने सबसे ज्यादा टेंशन पुलिस के अफसरों को दी है। मामला चर्चित भड़काऊ भाषण के केस का है। पुलिस ने उन्हें कानूनी सबक सिखाने के लिए इस मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट की तैयारी शुरू ही की थी कि उन्होंने सियासी चाल चल दी। अब अधिकारी इस पसोपेश में हैं कि उन पर कार्रवाई की जाए या नहीं। एक्शन इसलिए लेना चाहते हैं कि क्योंकि फरार रहते समय उन्होंने पुलिस को कई दफा चुनौती दी थी। डर इस बात का है कि सत्ता में होने की वजह से कार्रवाई कहीं उल्टी न पड़ जाए।
विज्ञापन

बता दें, 25 फरवरी को मंटोला में विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या के बाद 28 को जयपुर हाउस के पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। इसमें कई नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए थे। पुलिस ने अपनी तरफ से कुंदनिका शर्मा, विहिप के जिला मंत्री अशोक लवानिया और एबीवीपी के प्रांत प्रमुख शशांक चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया। कुंदनिका उस समय भाजपा पार्षद दल की नेता थीं।
विज्ञापन

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के दावे कर रही थी। वे कभी धरना प्रदर्शन में पहुंच जातीं तो कभी अफसरों को एसएमएस करके पूछतीं, बताओ मुझे कहां आना है? पुलिस के खिलाफ कई टिप्पणी भी कीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अफसरों ने उन्हें कानूनी सबक सिखाने की ठान ली थी। इसलिए उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें इस केस में जमानत मिल चुकी है। वह अब न केवल सपा में हैं बल्कि शहर की उत्तर विधान सभा सीट से उम्मीदवार भी हैं। जाहिर है, उन पर कार्रवाई करने में सरकार के नाराज होने का डर है। लेकिन अगर चार्जशीट नहीं की तो पुलिस के मनोबल पर असर पड़ेगा। दूसरा, इस केस में नामजद अन्य नेताओं पर किस मुंह से एक्शन ले पाएंगे अफसर।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी सोच विचार के चलते फिलहाल जांच पर ब्रेक लग गया है। बता दें, इसी मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल, विहिप नेत्री साध्वी प्राची समेत 15 नेताओं के भाषणों की फोरेंसिक जांच लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराई जा रही है। इन भाषणों पर संसद और विधान सभा में भी हंगामा हुआ था।
चुनावी हथियार बन सकती है सीडी
कुंदनिका शर्मा ने जो भड़काऊ भाषण दिया उसकी सीडी पुलिस के अलावा कई भाजपा नेताओं के पास है। पुलिस से राहत मिल सकती है, लेकिन सियासी तौर पर सीडी से उन्हें नुकसान हो सकता है। इस भाषण के बारे में सपा के वोटरों को समझाना उनके लिए चुनौती होगा।


कुंदनिका के सपा में शामिल
होने से मुस्लिमों में आक्रोश
आगरा। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि समाजवादी सरकार अब मुसलमानों को बेवकूफ बनाना बंद करे। विहिप नेता हत्याकांड के बाद भाजपा की ओर से कुंदनिका शर्मा ने मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला था। समाजवादी पार्टी से अब उन्हें ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट का मिलना जले पर नमक छिड़कने के बराबर है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। हिंदुस्तान बिरादरी के अध्यक्ष डा. शिराज कुरैशी ने कहा कि मुसलमान अपना अच्छा-बुरा पूरी तरह से समझता है। अब वे किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। अदनान कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम समाज अब पूरी तरह से सतर्क हो गया है। आने वाले चुनाव में ऐसी पार्टी को सबक सिखाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed