{"_id":"67e541061e1207d90409a1e4","slug":"kshatriya-mahasabha-will-protest-against-sp-mp-ramji-lal-after-he-called-rana-sanga-traitor-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय महासभा का ऐलान..बताया कब तक होगा आंदोलन, 12 अप्रैल को बड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय महासभा का ऐलान..बताया कब तक होगा आंदोलन, 12 अप्रैल को बड़ी बैठक
Thu, 27 Mar 2025 05:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:45 PM IST
सार
सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राणा सांगा को लेकर दिए उनके विवादित बयान के बाद विरोध का दाैर जारी है। अब क्षत्रिय महासभा ने बैठक कर ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
बैठक करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सपा सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने वाटरवर्क्स स्थित क्षत्रिय सदन में बैठक की। इसमें पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक सपा सांसद अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते हैं। राणा सांगा की समाधि पर शीश नहीं झुकाते हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सभा के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि 12 अप्रैल को एक विशाल बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के क्षत्रिय शामिल होंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें-UP: करणी सेना का सांसद के घर उपद्रव, दरोगा-इंस्पेक्टर को भी पीटा...सीएम योगी एक किमी दूरी ही दे रहे थे भाषण

करणी सेना ने सांसद के आवास पर की थी तोड़फोड़
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर दिए गए बयान पर बुधवार को बवाल हो गया था। करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता कुबेरपुर से बुलडोजर, गाड़ियों और बाइकों पर सांसद के आवास पर पहुंच गए थे। पुलिस ने कई जगह रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह बैरियर तोड़कर आगे बढ़ते रहे। संजय प्लेस स्थित एडीए के एचआईजी फ्लैट्स स्थित सुमन के आवास पर पहुंचकर काॅलोनी का गेट तोड़ने की कोशिश की। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया था। शीशे चकनाचूर कर दिए थे। कुर्सियां और बाहर खड़ीं सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले थे।
ये भी पढ़ें-सपा सांसद के घर हमला: पुलिस ने पकड़े जो युवा छुड़वा लिए...कोई और हो तो बता दें; करणी सेना ने किया 'एक्स'

सपा सांसद ने दी थी सफाई
आवास पर हमले के बाद पूरे प्रकरण में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से पत्र जारी कर सफाई भी दी गई थी। सपा सांसद का कहना है कि मुझे दुख है कि मेरे इस वक्तव्य से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं, जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे इसका खेद है। मैं सभी जाति, वर्गों एवं संप्रदायों का सम्मान करता हूं। उन्होंने लिखा है कि राजपूत समाज के गाैरव की अनेक गाथाएं हैं। सामाजिक संरचना में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

राणा सांगा पर राज्यसभा में ये कहा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के शुक्रवार को राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने पर हंगामा हो गया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। सुमन शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे।