फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karni Sena attacks Shivpal Yadav reached SP MP residence huge crowd of supporters police on alert

UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- डरेंगे नहीं और दे डाली बड़ी चेतावनी...

Thu, 27 Mar 2025 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 02:41 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला हुआ। पथराव कर दिया गया। इस घटना के बाद सपा में आक्रोश है। गुरुवार दोपहर शिवपाल सिंह यादव उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 
 

विज्ञापन
Karni Sena attacks Shivpal Yadav reached SP MP residence huge crowd of supporters police on alert
शिवपाल यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले के बाद सियासत गरमा गई है। हमले के 24 घंटे के अंदर ही समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव संजय प्लेस स्थित सांसद सुमन के आवास पर पहुंचे, जहां उनके बेटे और परिजनों से मुलाकात कर हालचाल पूछा। दोनों नेताओं ने एलान किया कि ऐसे हमलों से सपा नेता झुकेंगे नहीं, बल्कि मुकाबला करेंगे। संसद से लेकर सड़क तक इस मामले में संग्राम होगा। ईद के बाद पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




 

शासन-प्रशासन के इशारे पर हुआ हमला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बृहस्पतिवार सुबह सांसद रामजीलाल सुमन के परिजनों से मुलाकात की। रामगोपाल ने कहा कि वह संसद में इस मामले को उठाएंगे। ईद के बाद पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा। करणी सेना को पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया, अन्यथा इतनी दूर से बुलडोजर, लाठी, डंडे, तलवारें लेकर लेकर आए लोगों को पुलिस रोक नहीं पाई। यह पूर्व नियोजित हमला था। सामंतवादी मनोवृत्ति के लोगों ने सुमन के परिवार की हत्या के इरादे से हमला किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की जगह छोड़ दिया।


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना का सांसद के घर उपद्रव, दरोगा-इंस्पेक्टर को भी पीट दिया...सीएम योगी एक किमी दूरी ही दे रहे थे भाषण




 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सीएम, उनके नजदीक हमला चौंकाने वाला
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आगरा में थे। उनकी सभा से महज एक किमी की दूरी पर करणी सेना ने सांसद के घर पर हमला कर दिया, पुलिस क्या करती रही। सीएम के प्रोग्राम के लिए पूरे प्रदेश से पुलिस आती है। जिन अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद हमलावरों को छोड़ा, उनके खिलाफ जांच की जाए और दंडित किया जाए। करणी सेना के लोगों ने खुलासा किया ही है कि उन्हें प्रशासन से सहयोग मिला।


ये भी पढ़ें -  UP: अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी...इसलिए पति ने किया ऐसा काम, किसी को पता भी न चले और वो भी मर जाए



 
विज्ञापन

गुंडई बर्दाश्त नहीं करेंगे, मुकाबला होगा- शिवपाल
विधायक और सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दोपहर में सांसद सुमन के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि करणी सेना का हमला भाजपा के इशारे पर हुआ है। पुलिस प्रशासन पूर्व निर्धारित हमले को रोक नहीं पाया। हमलावर गाड़ियों से चलकर यहां तक पहुंचे। पुलिस चाहती तो उन्हें रोक सकती थी। शिवपाल ने कहा कि भाजपा देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है। विकास, बेरोजगारी और महंगाई रोकने में फेल हो गये। समाजवादी पार्टी झुकेगी नहीं, बल्कि मुकाबला करेगी। इनकी गुंडई को बर्दाश्त भी नहीं किया जाएगा। शिवपाल ने कहा कि रामजीलाल सुमन बड़े नेता है। उधन्नपुरा कांड में पार्टी ने उनके नेतृत्व में आंदोलन किया। उनके साथ सभी खड़े हैं।

शिवपाल यादव की मौजूदगी से सपा कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संजय प्लेस स्थित सांसद सुमन के घर उनसे मिलने पहुंच गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, गौरव यादव, नितिन कोहली, रामसहाय यादव, राजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed