{"_id":"5f2fdea8de93c829243f5e0f","slug":"krishna-janmashtami-2020-will-be-celebrated-on-august-11-in-keshav-dev-temple-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2020: प्राचीन केशव देव मंदिर में 11 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2020: प्राचीन केशव देव मंदिर में 11 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
सार
- कोरोना महामारी के कारण आराध्य के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त
- मंदिर के अंदर ही संपन्न होंगे सारे कार्यक्रम
विज्ञापन
केशवदेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में 11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने बताया कि अष्टमी 11 अगस्त को सुबह 9.06 बजे से 12 अगस्त दोपहर 1:20 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
मंदिर में 11 तारीख (मंगलवार) को अष्टमी पूरे दिन रहेगी। श्रीकृष्ण का जन्म भी रात 12 बजे हुआ था, इसलिए जन्माष्टमी 11 को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन ठाकुरजी के श्री विग्रह का प्रात:बेला में गुलाब जल से सेवायतों द्वारा स्नान कराया जाएगा। 10 बजे से समाज और पद गायन होगा।
विज्ञापन
मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुरजी का रात 10 बजे से वेदपाठी ब्राह्मण के मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक होगा, जो रात 11:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद ठाकुरजी को रत्न जड़ित पोशाक धारण कराकर भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके बाद ठाकुरजी को रजत हिंडोले में विराजमान किया जाएगा। 12:30 बजे महाआरती होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर में तैयारियां हो रही हैं। मंदिर को भव्य रूप में सजाया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे। सारे कार्यक्रम मंदिर के अंदर ही संपन्न होंगे।
दाऊजी मंदिर में 12 अगस्त को मनेगा उत्सव
बलदेव कस्बे में स्थित दाऊजी मंदिर में 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मध्य रात को विशेष दर्शन होंगे। ठाकुर जी को हीरा जवाहरात धारण कराए जाएंगे।
13 अगस्त को दोपहर में दधिकाधौं होगा। मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा। मंदिर के रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि मंदिर के अंदर सेवायत एवं पुजारी विशेष पूजा अर्चना करेंगे।
दाऊजी मंदिर में 12 अगस्त को मनेगा उत्सव
बलदेव कस्बे में स्थित दाऊजी मंदिर में 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मध्य रात को विशेष दर्शन होंगे। ठाकुर जी को हीरा जवाहरात धारण कराए जाएंगे।
13 अगस्त को दोपहर में दधिकाधौं होगा। मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा। मंदिर के रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि मंदिर के अंदर सेवायत एवं पुजारी विशेष पूजा अर्चना करेंगे।