फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kovid's second wave causes a third death in the district

कोविड की द्वितीय लहर से जिले में तीसरी मौत

Thu, 15 Apr 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kovid's second wave causes a third death in the district
मैनपुरी। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जाती है। इटावा में आइसोलेशन लेवल टू में भर्ती करहल निवासी संक्रमित ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 79 पहुंच गई है। अब तक 4187 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 3802 कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 306 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की द्वितीय लहर से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। करहल निवासी एक वृद्ध का इटावा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिलने पर इटावा स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

देर शाम तक शव परिजनों को नहीं मिल सका था। इसके साथ ही जिले में कोरोना की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। द्वितीय लहर के बीच अब तक 306 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजरई निवासी कोरोना संदिग्ध ने कोविड अस्पताल में तोड़ा दम
कुरावली। सुजरई निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को बुधवार को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां प्रथम जांच में वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला। उसे उपचार के लिए बुधवार को ही जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की रात में ही वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वृद्ध का शव बृहस्पतिवार की सुबह कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार उसके गांव भेजा गया और कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ही वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना था कि वृद्ध कोरोना संदिग्ध था। उसके एंटीजन कार्ड की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी आरटीपीसीआर जांच नहीं हो पाई है।

एक कोरोना संक्रमित की इटावा आइसोलेशन लेवल टू में मौत हुई है, जबकि कोरोना संदिग्ध वृद्ध ने जिला अस्पताल लेवल टू में दम तोड़ा है। दोनों का अंतिम संस्कार कोविड गाइड लाइन के अनुसार कराया जा रहा है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed