फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kotwal abused, pushed, people got angry and blocked the railway track.

Agra News: कोतवाल ने दी गालियां, धक्कामुक्की की, भड़क गए लोगों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kotwal abused, pushed, people got angry and blocked the railway track.
रेलवे ट्रैक से तख्त आद‌ि हटाते पुुलिसकर्मी।
कोतवाल ने दी गालियां, धक्कामुक्की की, भड़क गए लोगों ने रेलवे ट्रैक किया जाम
विज्ञापन

मैनपुरी। बिजली की समस्या से गुस्साए लोग जाम लगाए हुए थे। इस दौरान रेलवे ट्रैक बाधित होने के बाद शहर कोतवाल गालियां देते हुए भीड़ के बीच पहुंचे। जाम लगाए युवाओं से उलझते हुए धक्कामुक्की कर दी। इससे वहां तनाव का माहौल बन गया। एकजुट हुए लोग भी भिड़ गए। एक युवक ईंट उठाकर दौड़ा तो पुलिसकर्मी पीछे हट गए। कुछ लोगों ने स्थिति को संभाल लिया नहीं तो बवाल भी हो सकता था।
बिजली न आने से परेशान लोग सड़क पर उतरकर बिजली विभाग की कार्यशैली पर गुस्सा जता रहे थे। उनका कहना था कि तीन-चार दिन से तो हालात काफी खराब हो चुके हैं। गुस्से का इजहार कर रहे लोगों ने जहां स्टेशन रोड पर जाम लगाया। वहीं भांवत चौराहे पर रेलवे ट्रैक पर मेज-बल्ली आदि के अवरोध लगा दिए। लोहे की जंजीर को रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगे खंभों से बांध दिया। इस बीच कालिंदी एक्सप्रेस भी आ गई। तभी शहर कोतवाल फतेह बहादुर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की बजाय गालियां देने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से धक्कामुक्की करते हुए अवरोध हटवाना शुरू कर दिया। जिसके चलते वहां मौजूद लोग भी आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस के रवैये से वहां तनाव का माहौल बन गया। एक युवक तो ईंट उठाकर दौड़ा तो पुलिसकर्मी भी पैर पीछे खींच गए। तब भीड़ में मौजूद कुछ समझदार लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रेलवे ट्रैक से अवरोध हटाया और फिर कालिंदी एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज
गुस्साए लोगों ने रेलवे स्टेशन पर जाम लगाया तो वाहनों के पहिये थम गए। इस जाम में जिला अस्पताल से एक मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक ने निकलने के लिए प्रयास भी किए लेकिन रास्ता न मिलने पर वह भी थक हार कर इंतजार करने लगा। वहीं एंबुलेंस में रेफर मरीज करीब एक घंटा तक जाम में फंसा तड़पता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed