फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Bazaar: Not a single shop opened in 11 years

किसान बाजार : 11 साल में नहीं खुली एक भी दुकान

Tue, 24 Sep 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kisan Bazaar: Not a single shop opened in 11 years
कासगंज। गल्ला मंडी के समीप करीब 9.94 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 11 वर्ष पूर्व बना किसान बाजार वीरान पड़ा है। एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी यहां अब तक एक भी दुकान नहीं खुल सकी। इससे गल्ला मंडी पहुंचने वाले किसानों को शहर के बाजार से खरीदारी करनी पड़ रही है। बाजार संचालित होने से किसानों को काफी राहत मिलती। शहर की गल्ला मंडी के निकट किसान बाजार का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था। इस बाजार 36 दुकानें बनाई गई हैं जिनका आवंटन होना है। बाजार के निर्माण का उद्देश्य था कि गल्ला मंडी आने वाले किसानों को एक ही स्थान पर जरूरत का सामान मिल सके। किसान मंडी में अपना अनाज बेचे और जरूरत की चीजों की खरीददारी के लिए उन्हें इधर-उधर नहीं भटकना पड़े और उन्हें सभी जरूरत के सामान एक ही स्थान पर मिल जाएं। किसान बाजार का निर्माण तो पूर्ण हो गया, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो सका। दो बार टेंडर प्रक्रिया हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक व्यापारियों ने इस में रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed