{"_id":"5fed80058ebc3e41d7656285","slug":"kinnar-akhada-mahamandaleshwar-will-attend-vrindavan-kumbh-mela-for-the-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ मेले में पहली बार शामिल होंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ मेले में पहली बार शामिल होंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
Thu, 31 Dec 2020 01:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में यमुना किनारे आयोजित होने वाली कुंभ मेला बैठक में पहली बार किन्नर महामंडलेश्वर की सहभागिता होने जा रही है। हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी दास अपना शिविर लगाएंगी।
विज्ञापन
बुधवार को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास ने कहा कि वृंदावन कुंभ मेला बैठक में शामिल करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह पवित्र भूमि भगवान श्रीकृष्ण की है। जिस यमुना महारानी के तट पर यह पवित्र आयोजन होगा, वह भी भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं।
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ: साधु-संत पीएंगे गंगाजल, यमुना जल में करेंगे स्नान, पूजा के लिए बनेंगे पांच घाट
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाले इस आयोजन में शिविर के लिए वह जल्द प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर आवेदन करेंगी। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर बनने के बाद करीब पौने दो साल बाद श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन आई हैं।
वृंदावन कुंभ में ऐसी होंगी व्यवस्थाएं
वृंदावन कुंभ बैठक में आने वाले साधु-संतों को पीने के लिए गंगाजल मिलेगा और स्नान यमुना में करेंगे। गंगाजल को संतों तक पहुंचाने लिए 13 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जबकि स्नान पांच घाटों पर होगा, जिनमें एक घाट तैयार है और चार घाट बनाए जाएंगे।
वृंदावन कुंभ: तैयार होने लगा व्यवस्था का ताना-बाना, मेले में प्रयागराज जैसी होगी स्वच्छता
मथुरा के अधिकारियों ने प्रयागराज में जाकर माघ मेले की तैयारियां देखा। अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 के नियमों का पालन कुंभ बैठक में प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उधर, तैयारियों में जुटे नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को यमुना के घाटों से अतिक्रमण हटवाया, साथ ही भूमि को समतलीकरण करना शुरू कर दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।