{"_id":"5fdf47cf8ebc3e3c8f32f26b","slug":"vrindavan-kumbh-mela-saint-will-drink-ganga-jal-and-bath-in-yamuna-water","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ: साधु-संत पीएंगे गंगाजल, यमुना जल में करेंगे स्नान, पूजा के लिए बनेंगे पांच घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ: साधु-संत पीएंगे गंगाजल, यमुना जल में करेंगे स्नान, पूजा के लिए बनेंगे पांच घाट
Mon, 21 Dec 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:04 AM IST
सार
- कोविड-19 के नियमों का प्राथमिकता से होगा पालन
- वृंदावन के संतों के साथ जल्द बैठक करेंगे अधिकारी
विज्ञापन
देवरहा बाबा के पास हो रहा पुल का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में आने वाले साधु-संतों को पीने के लिए गंगाजल मिलेगा और स्नान यमुना में करेंगे। गंगाजल को संतों तक पहुंचाने लिए 13 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जबकि स्नान पांच घाटों पर होगा, जिनमें एक घाट तैयार है और चार घाट बनाए जाएंगे। प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां देखकर मथुरा के अधिकारियों की टीम लौट आई है। अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 के नियमों का पालन कुंभ में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहीं संतों के साथ भी अधिकारी जल्द ही बैठक करेंगे।
वृंदावन कुंभ मेला के मेलाधिकारी एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मथुुरा से नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रयागराज गए थे। शनिवार को देर रात सभी अधिकारी लौट आए। उन्होंने बताया कि माघ मेले की तैयारियों में कोविड-19 की गाइडलाइन का प्राथमिकता दी गई है।
वृंदावन कुंभ: तैयार होने लगा व्यवस्था का ताना-बाना, मेले में प्रयागराज जैसी होगी स्वच्छता
विज्ञापन
इसी के तहत मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। सामूहिक पूजा-पाठ, सामूहिक भोजन और स्नान के समय खास ध्यान रखा जाएगा। खासकर पेयजल की व्यवस्था पर ध्यान दिया गया है। यहां पीने के लिए गंगाजल का इंतजाम किया गया है। गोकुल बैराज से पाइप लाइन बिछाकर गंगाजल मेला स्थल तक लाया गया है। स्नान के लिए एक घाट पहले ही तैयार है, चार घाट और बनाए जाएंगे, जिससे स्नान के लिए पर्याप्त स्थान रहे। घाट निर्माण का काम चल रहा है।
मेलाधिकारी ने बताया कि वृंदावन के संतों के साथ जल्द बैठक की जाएगी, जिसमें माघ मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में वार्ता होगी। जिला अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मियों के टेंट में नौ के स्थान पर छह पुलिसकर्मियों के रुकने की व्यवस्था की गई है, जिससे कोविड की गाइडलाइन का पालन हो सके।