फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidney thept in agra, crime , mainpuri

पोस्टमार्टम में पता चला किडनी गायब

Tue, 08 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
kidney thept in agra, crime , mainpuri
किशनी में राजवीर की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद किशनी विधायक व परिजन। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी। कस्बे में सांड़ से बचने के लिए भाग रहे किसान की सोमवार को मौत हो गई थी। मंगलवार केे किसान के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में किसान की एक किडनी नहीं मिली। जानकारी हुई तो परिजनों ने दोबारा पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि दो साल पहले आगरा के एक निजी अस्पताल में किसान की आंत का ऑपरेशन हुआ था। वहां पर ही किडनी निकाल ली गई है। थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी 38 वर्षीय किसान राजवीर कठेरिया सोमवार की शाम खेत पर गए थे। तभी अचानक सांड़ ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

बचने के लिए भाग रहे किसान की मौत हो गई थी। परिजन जहां इसे एक हादसा मान रहे थे, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हर कोई चौंक गया। किसान के शरीर से एक किडनी गायब थी। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व आगरा के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में आंत का ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा कोई ऑपरेशन नहीं हुआ। वहीं पर चिकित्सक ने किडनी निकाल ली। परिजनों ने आगरा के अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं मामले की जानकारी होते ही किशनी विधायक बृजेश कठेरिया भी मौके पर पहुंच गए।
किडनी होती तो नहीं जाती जान
चिकित्सकों के अनुसार किसी व्यक्ति के शरीर में जन्म से ही एक किडनी होती है। तो उनका शरीर भी उसी के अनुसार ढल जाता है। एक स्वस्थ मनुष्य दो किडनियों के साथ बेहतर जिंदगी जीता है। यदि ऑपरेशन कर एक को निकाल लिया जाए, तो निश्चित तौर पर बड़ा फर्क पड़ता है।
अधिक दौड़ भाग, भारी सामान न उठाना आदि उसके लिए जानलेवा हो सकता है। शायद कुछ ऐसा ही राजवीर के साथ हुआ। उसे नहीं पता था कि शरीर से उसकी एक किडनी निकाली जा चुकी है। वह सांड़ से बचने के लिए बेतहाशा भागा और उसकी जान चली गई। हमलावर सांड़ से अधिक उसकी मौत का जिम्मेदार वह डॉक्टर भी है जिसने राजवीर के शरीर से बिना मर्जी के अंग ही निकाल लिया।

देर शाम ले गए शव
किसान की एक किडनी निकाले जाने की जानकारी होने के बाद परिजन देर शाम तक पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। विधायक बृजेश कठेरिया ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। देर शाम परिजनों का विचार बदल गया और वह बिना किसी कार्रवाई के ही शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed