फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidney day 2019 fast food bad effects on health

फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो संभल जाएं, किडनी खराब कर सकता है ऐसा खाना

Thu, 14 Mar 2019 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Mar 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
kidney day 2019 fast food bad effects on health
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्लड प्रेशर और मधुमेह के 70 फीसदी मरीज किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन फास्ट फूड का बढ़ता चलन युवाओं की किडनी खराब कर रहा है। 28 से 32 फीसदी तक के मरीजों की उम्र 35 साल से कम है। यह मरीज फास्ट फूड और धूम्रपान के आदी पाए गए। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी विभाग की ओर से कराई गई स्टडी में यह तथ्य उजागर हुआ है।
विज्ञापन

 
फास्ट-जंक फूड में अतिरिक्त चिकनाई और हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। इसके लगातार सेवन से मरीज में वजन बढ़ता है। ब्लड प्रेशर और मधुमेह की चपेट में आ जाते हैं। इसके चलते इनमें किडनी की बीमारी का खतरा 45 फीसदी तक बढ़ जाता है। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व जैन बताते हैं कि फास्ट फूड, बाजार का खाना, चिकनाईयुक्त भोजन करने से किडनी की बीमारी ज्यादा बढ़ रही है। स्टडी में पाया कि 28 से 32 फीसदी मरीज की उम्र 35 साल से नीचे थी। ये धूम्रपान, अल्कोहल के अलावा सप्ताह में तीन से पांच दिन फास्ट फूड फूड लेते हैं। पांच से छह फीसदी मरीजों की उम्र तो 16 से 20 साल के बीच थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहती है वजह 

- फल-सब्जी, अनाज में कीटनाशक का उपयोग
- किडनी में पथरी, मोटापा, ब्लडप्रेशर, मधुमेह रोग
- चीनी, नमक और तेल का अधिक उपयोग 

ये रहते हैं लक्षण

- रात में बार-बार पेशाब आना, संक्रमण होना 
- पेशाब करते वक्त दर्द, जलन, रक्त आना
- पेशाब का रंग बदलना, पैरों में सूजन आना

कम करें नमक, चीनी और तेल

किडनी शरीर की सफाई का कार्य करता है। यह रक्त को शुद्ध करते हुए हानिकारक तत्वों को पेशाब के जरिये बाहर निकालता है। इस बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टर लोगों को दिन में उपयोग करने वाली चीनी, नमक और तेल की मात्रा में से एक-एक चम्मच नमक, चीनी और तेल कम इस्तेमाल के लिए जागरूक कर रहे हैं। शारीरिक परिश्रम और व्यायाम करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed