फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping conspiracy hatched to take revenge police arrested two accused

Firozabad: बदला लेने के लिए रची अपहरण की साजिश,  पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 08 Jan 2024 10:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 10:59 PM IST
सार

अपहरण की साजिश रचने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। ये साजिश बदला लेने के लिए रची गई थी। पूर्व में पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। 

 

विज्ञापन
Kidnapping conspiracy hatched to take revenge police arrested two accused
पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने बदला लेने के उद्देश्य से अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन


मोहल्ला आनंद नगर निवासी बेबी ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला उत्तर थाने में दो जनवरी को किशन नामक युवक के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच की थी। जांच में पता चला कि बेबी ने ही अपनी पुत्री के अपहरण की झूठी साजिश एवरण और हिमाचल यादव के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने शनिवार देर रात बैंदी की पुलिया से मुख्य आरोपी नगला खंगर के गांव धनौली निवासी हिमाचल यादव को गिरफ्तार किया था। सोमवार को जलेसर रोड से आनंद नगर निवासी बेबी और एवरण को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जयपुर में अलमारी बनाता था हिस्ट्रीशीटर
थाना उत्तर पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया नगला खंगर के गांव धनौली निवासी हिमाचल यादव हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आगरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह जयपुर में अलमारी बनाने का काम करता था। अधिक घायल होने के कारण कारागार के अधिकारियों ने प्रवेश लेने से इंकार कर दिया। फिलहाल उसका उपचार सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed