फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping Attempt Of Class Nine Girl Crime News

आगरा: स्कूल के गेट से कक्षा नौ की छात्रा के अपहरण की कोशिश, थाने में नहीं हुई सुनवाई

Fri, 26 Feb 2021 01:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Feb 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping Attempt Of Class Nine Girl Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A
आगरा में न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक स्कूल के गेट से बुधवार की सुबह कक्षा नौ की छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया। पिता का कहना है कि दो युवकों ने तमंचा दिखाकर स्कूटर पर बैठाने की कोशिश की थी। स्कूल के गार्ड के आने पर युवक भागने लगे। मगर, रास्ते में स्कूटर गिर गया। वह स्कूटर छोड़कर भाग गए। मामले में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ले के रहने वाले ठेल विक्रेता की 16 साल की बेटी न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को तीन महीने से एक युवक परेशान कर रहा है। मोबाइल पर फोन करके धमकी दे रहा था। कहा था कि अगर, परिवार की सलामती चाहती हो तो मुझसे शादी कर लो। इससे वह दहशत में आ गई। इस कारण उससे फोन पर बातचीत करती थी। 
विज्ञापन


काशी-मथुरा नहीं, अभी तो श्रीराम मंदिर बनने की खुशी मनाओ : स्वामी ज्ञानानंद महाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पिता ने बेटी को स्कूल के पास छोड़ दिया। तभी आरोपी युवक अपने साथी के साथ आ गया। तमंचा दिखाकर स्कूटर पर ले जाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर स्कूल का गार्ड आ गया। इस पर युवकों ने स्कूटर को दौड़ाया। मगर, एक कार आगे आने की वजह से स्कूटर गिर गया। युवक स्कूटर छोड़कर भाग गए। गार्ड ने स्कूटर को स्कूल में खड़ा करा लिया है। सूचना पर वह आए और बेटी को घर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का कहना है कि छात्रा के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला अपहरण का है या कुछ और? यह पता किया जा रहा है। 

मुकदमा नहीं 
पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की। मगर, तीन घंटे तक कोई नहीं आया। बाद में थाना न्यू आगरा पहुंचकर बताया। इस पर पुलिस ने तहरीर ले ली। मगर, रिसीविंग नहीं की। गुरुवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इससे परिवार दहशत में है। पिता का कहना है कि आरोपी युवक उनके घर के पास ही रहते हैं। वह दबंग किस्म के हैं। एक युवक के पिता पुलिस में हैं। इसलिए मुकदमा लिखने में देरी हो रही है। 

दो दिन में दूसरा मामला 
मंगलवार को भी दयालबाग क्षेत्र में ताजगंज क्षेत्र निवासी किशोरी को तीसरी बार एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed