{"_id":"5d1209fa8ebc3e135065ea60","slug":"kidnap-and-rape-with-girl-in-soron-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में खेत में फेंक गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में खेत में फेंक गए आरोपी
Wed, 26 Jun 2019 09:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे मक्का के खेत में फेंक गए। किशोरी के परिजनों ने नामजदों के खिलाफ सोरों कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
21 जून को खेत पर गई किशोरी लापता हो गई। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू की।
रविवार को अपहृत किशोरी बेहोशी की हालत में गांव के ही समीप एक खेत में मिली। परिजन किशोरी को घर ले आए। होश में आने के बाद किशोरी ने परिजनों को बताया कि क्षेत्र के गांव पेसोई के पुष्पेंद्र और बिक्की उसका अपहरण कर ले गए।

Trending Videos
किशोरी ने बताया कि मक्का के खेत में मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। परिजन किशोरी को सोरों कोतवाली ले गए। परिजनों ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।
कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि किशोरी को अगवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे हैं। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।
कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि किशोरी को अगवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे हैं। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।