फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "Khushi entrapped my son... he should be hanged," said the deceased's mother; the restaurant worker's brother and wife have been sent to jail.

Agra News: खुशी मेरे बेटे को फंसा गई...उसे फांसी की हो सजाश् लोगों से बोली मृतक की मां, रेस्तरां कर्मी के भाई और पत्नी को भेजा गया जेल

Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
"Khushi entrapped my son... he should be hanged," said the deceased's mother; the restaurant worker's brother and wife have been sent to jail.
आगरा। खुशी मेरे बेटे को फंसा गई...एक बेटा दुनिया से गया और एक को पुलिस ले गई। उसे फांसी को सजा होनी चाहिए। सदर के सुल्तानपुरा क्षेत्र में रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोलू की हत्या में उसके छोटे भाई और अमित की पत्नी के जेल जाने के बाद यह बात मां सरोज ने रोते हुए कही।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र में चिरोटी बाग, क्वालिटी चौराहे के पीछे बुधवार सुबह खेत में अमित (22) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। यह छोटी बस्ती का रहने वाला था। अमित के छोटे भाई भोला ने साथ काम करने वाले युवक पर हत्या का शक जताया था। मगर पुलिस की जांच में वहीं कातिल निकला।
विज्ञापन

दोनों के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
उधर, पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद भी खुशी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। उसके परिवार के लोग भी उससे मिलने नहीं आए थे। वह महिला पुलिसकर्मियों को बेझिझक पूरी घटना के बारे में बता रही थी। न्यायालय भेजे जाने से पहले मेडिकल के लिए ले जाने पर भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। भाई का हत्यारा भोला भी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए जाने पर मुस्कुरा रहा था। उसे अपने किए पर कोई पश्चाताप नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ मेंं भोला ने बताया कि अमित की शादी से पहले ही उसकी खुशी से दोस्ती हो गई थी। दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते थे। शादी के बाद खुशी अपने पति को पसंद नहीं करती थी। पति के जाते ही वह और खुशी साथ हो जाते थे। अमित ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। उसके और अमित के बीच भी झगड़े होने लगे थे।
मायके से लाई थी चूहामार दवा
अमित के बड़े भाई मांगे ने बताया कि खुशी काफी समय से भाई को रास्ते से हटाने की साजिश कर रही थी। मायके से चूहामार दवा लेकर आई थी। रोटियों में दवा मिलाकर खिलाने की कोशिश की थी। उस दिन भाई ने खाना नहीं खाया तो खुशी ने विवाद किया था। इसके बाद भाई उसके हाथ का खाना नहीं खा रहे थे। छोटा भाई भोला अभी कम उम्र का है, खुशी ने ही उसे जाल में फंसाया और उसके दिमाग में गलत विचार भरे। बातों में आकर भोला ने इतनी बड़ी वारदात कर दी। दोनों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


वर्जन....
प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या
युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई। मृतक के भाई भोला को गिरफ्तार किया गया। मृतक की पत्नी के साथ साजिश कर हत्या की बात सामने आई है। घटना में प्रयुक्त पत्थर और गमछा बरामद किया गया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed