Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khoya FSDA team raided major action before Holi 10 quintals of maize porridge seized

खोआ नहीं जहर है: एफएसडीए की टीम ने मारा छापा, होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 10 क्विटंल मक्का का दलिया जब्त

Mon, 10 Mar 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 10:21 AM IST
सार

एफएसडीए की टीम ने केजीएन गृह उद्योग और खोआ मंडी में छापा मारा। यहां से लिया गया भारी मात्रा में खोआ नष्ट कराया गया है। इसके साथ ही एक्सयायर्ड कोल्डड्रिंक और नमकीन भी नष्ट कराई गई। 
 

विज्ञापन
Khoya FSDA team raided major action before Holi 10 quintals of maize porridge seized
खोआ करा नष्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होली पर घटिया और मिलावटी सामान खपाने की तैयारी कर रहे विक्रेताओं के यहां खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रश्सन (एफएसडीए) की टीम ने छापा मारा। मिलावटी खोआ और एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक-नमकीन नष्ट कराई है। घटिया प्रतीत होने पर 10 क्विंटल मक्का का दलिया भी जब्त किया है। टीम ने विभिन्न खाद्य सामग्री के 26 नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने हाथरस रोड पोइया चौराहा स्थित केजीएन गृह उद्योग के गोदाम पर छापा मारा। यहां मक्का के दलिया से बच्चों के खाने की सामग्री बनाई जा रही थी। इसकी पैकिंग पर निर्माता कंपनी, पता, एक्सपायर्ड तिथि समेत अन्य जानकारी दर्ज नहीं थी। मक्का का दलिया घटिया प्रतीत होने पर 10 क्विंटल सीज कर दिया है। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। इसी गोदाम में एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक और नमकीन मिली। नमकीन पर निर्माता कंपनी और अन्य जानकारी भी नहीं लिखी थी। टीम ने 14 हजार की कोल्डड्रिंक और 2500 की नमकीन को नष्ट कराया है। इनके नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन


खोआ मंडी में दुकानदार भागे, 50 किलो कराया नष्ट
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने बालूगंज स्थित खोआ मंडी में छापा मारा तो कई विक्रेता अपनी दुकान बंद कर भाग गए। एक विक्रेता मिला, जिससे खोआ का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। टीम शिल्पग्राम में विक्रेता रामप्रकाश के प्रतिष्ठान पर जांच करने पहुंची। खोआ में दुर्गंध आ रही थी, पाउडर मिलाकर बनाने की भी आशंका थी। एसेंस मिलाकर इसको खपाने की तैयारी थी। जांच के लिए नमूना लेकर इसे नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुझिया, पेड़ा समेत 26 नमूने जांच के लिए भेजे
एफएसडीए की छह टीमों ने शहर और देहात में खोआ, गुझिया, पनीर, छेना रसगुल्ला, सब्जी मसाला, बेसन लड्डू, पेड़ा, चाय, जीरा, दूध, दही, फ्रूट क्रश, आलू चिप्स, बताशा, किशमिश, मखाना, अरहर की दाल समेत 26 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed