फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kho-Kho: Janata Inter College emerges winner in all three categories.

खो-खो : जनता इंटर कॉलेज तीनों वर्गों में बना विजेता

Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Kho-Kho: Janata Inter College emerges winner in all three categories.
जनपदीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता
आगरा। जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद के खेल मैदान में सोमवार को जनपदीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेजबान टीम ने तीनों वर्गोें में मुकाबले जीतकर अपना परचम लहराया। वहीं सरोज देवी इंटर कॉलेज धनौली की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय संरक्षक सुरेंद्र कुमार पैंगोरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अन्य टीमों के न पहुंचने पर जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद को विजेता घोषित किया गया। अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज ने जीत हासिल की जबकि सरोज देवी इंटर कॉलेज धनौली उपविजेता रहा।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रजत पैंगोरिया ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया और मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संचालन उदयराज सिंह, डॉ. संजय कुमार और ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार सिंह, सादिक अली, निर्णायक प्रकाश कुमार पटेल, रणविजय पाल, स्कोरर गोपाल गुर्जर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed