फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kerala Blast High Alert In agra Security Increased At taj mahal

Kerala Blast: केरल धमाके के बाद आगरा में भी हाई अलर्ट, ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 30 Oct 2023 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 04:57 PM IST
सार

केरल में हुए धमाके के बाद ताजनगरी आगरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ताजमहल के तीन गेटों पर चार क्यूआरटी की टीमें तैनात की गई हैं।
 

विज्ञापन
Kerala Blast High Alert In agra Security Increased At taj mahal
ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हुए धमाके के बाद आगरा में हाई अलर्ट है। सोमवार को ताजमहल पर सुरक्षा सख्त कर दी गई। पुलिस ने वाहन और बैग चैक किए। शिल्पग्राम से पूर्वी गेट पर बैरियर लगाकर पर्यटक व संदिग्ध वस्तुओं की एसीपी ताज सुरक्षा की निगरानी में पुलिस कर्मियों ने चेकिंग की।
विज्ञापन


अलर्ट के दौरान ताजमहल व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यस्था सख्त हो गई है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। ताजमहल के तीन गेटों पर चार क्यूआरटी की टीमें तैनात की गई हैं। हर आने जाने वाले पर्यटक की तलाशी ली जा रही है। रविवार को केरल के एर्नाकुलम में एक प्रार्थना सभा के दौरान बम धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक घायल हैं। ताजमहल घूमने के लिए केरल सहित देश विदेश से हजारों पर्यटक आगरा आते हैं। हमास और इजरायल के बीच युद्ध के कारण भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed