{"_id":"62e2c676a4cea80f832bec17","slug":"keep-tazia-at-designated-places-only-mainpuri-news-agr541680369","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम को लेकर आयोजित की गईं बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम को लेकर आयोजित की गईं बैठकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव/कुरावली/ कुसमरा। मोहर्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को कई थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बेवर में एएसपी ने करबला का निरीक्षण किया।
भोगांव थाने में एएसपी मधुवन कुमार शांति समिति की बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने ताजिया रखे जाने वाले स्थानों के बारे में जानकारी ली। पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही ताजिया व मेंहदी को रखे जाने को कहा। कहा कि जुलूस पूर्व निर्धारित स्थानों से ही निकाले जाएं। नई परंपरा की शुरुआत न करें। सीओ चंद्रकेश सिंह, जामा मस्जिद सदर शकील उर्फ फूलमियां, जामा मस्जिद इमाम खालिद रजा नूरी, नाजिम अली उर्फ तोता, मोहम्मद हनीफ खां, सिराज मंसूरी, नदीम खां मौजूद रहे।
कुरावली थाने में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने ताजियादारों से वार्ता की। कहा कि अखाड़े में चाकू तलवार आदि नग्न अस्त्रों का प्रयोग न करें। बैठक में सीईओ संजय वर्मा, नगर पंचायत ईओ डाक्टर कल्पना बाजपेई, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष शीबू कुरैशी, अब्दुल सलाम नेताजी, अब्दुल नबी छुट्टन, सभासद वीरेंद्र शाक्य, पीपी यादव, राजपाल दिवाकर, रामवीर शाक्य, राजेश जैन बंटू, बिलाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुसमरा चौकी में सीओ चंदकेश सिंह ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सतर्क रहते हुए असामाजिक तत्वों की हरकतों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे। इस मौके पर बरसात खां, ताहिर हुसैन अंसारी, अशरफ अंसारी, इदरीश वारसी, रईस खां, हाफिज जावेद अहमद, चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
बेवर में एएसपी मधुवन कुमार ने करबला का निरीक्षण किया। समाज के लोगों से वार्ता की। नगर पंचायत को करबला जाने वाले मार्ग पर सुगम व्यवस्था करने को कहा गया। इस मौके पर हाजी हिदायत अली, हाजी इदरीश अली, शमशाद अली, अकरम, जुल्फिकार अली, शाहिद खान, साकिर हुसैन, अरमान अली, गुल हसन आदि मौजूद रहे।