{"_id":"65c9089b34f77387a6056d1b","slug":"keep-cctv-cameras-on-all-the-time-surveillance-is-being-done-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-111075-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीसीटीवी कैमरे को हर समय रखें चालू, हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीसीटीवी कैमरे को हर समय रखें चालू, हो रही निगरानी
Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की पांच स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी की जा रही है। इसलिए सभी केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी कैमरे चालू रखें। परीक्षा केंद्र के स्ट्रांगरूम प्रधानाचार्य कक्ष से अलग तैयार कर लें। इस रूम में दो अलमारियों की व्यव्स्था रखें। प्रश्नपत्र शीघ्र आने वाले हैँ। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। प्रश्ननत्र वितरण के बाद जो शेष बचें उसे दूसरी अलमारी में रखें। स्लिप को भी सुरक्षित रखा जाए। परिषद से उपलब्ध कराए गए प्रारूप के आधार पर रजिस्टर तैयार किया जाए। डबल लॉक खोलने से पूर्व केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रत्येक बार रजिस्टर पर तिथि सहित हस्ताक्षर करें। डबल लॉक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खोला जाए। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की अनुपस्थिति में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास मौजूद डुप्लीकेट चाबी का प्रयोग कर यदि डबल लॉक खोला जाए तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आपात परिस्थिति, तिथि आदि की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को देनी होगी। इस दौरान जिला समन्वयक राकेश चंद्र मौर्य, राजेश यादव, मदन चंद्र राजपूत, एदल सिंह, गजराज सिंह, डीएस पाल, संतोष बाबू आदि मौजूद रहे।