फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keep an eye on those who influence elections

Agra News: चुनाव प्रभावित करने वालों पर रखें नजर

Sat, 13 Apr 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on those who influence elections
चुनाव प्रभावित करने वालों पर रखें नजर
विज्ञापन


मैनपुरी। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने शनिवार को शनिवार को थाना बेवर की नवीगंज चौकी पर बार्डर मीटिंग की। थानाध्यक्षों से कहा कि आपस में समन्वय बनाकर काम करें। एक दूसरे को सूचनाएं दें। चुनाव प्रभावित करने वालों पर मिल जुलकर नजर रखें।


बैठक करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने नवीगंज सहित देहात के कई गांव में पैदल भ्रमण किया। ग्रामीणों से संवाद करके कहा कि भयभीत नहीं हों। बेहिचक मतदान करें। अगर कोई डराता धमकाता है तो पुलिस को सूचना दें। उन्होंने अपना नंबर ग्रामीणों को देकर कहा कि गोपनीय सूचना दे सकते हैं। नाम गोपनीय रखकर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी। अफवाह फैलाने वालों की जानकारी जरूर दें। सीओ भोगांव सुनील कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद ओमप्रकाश शर्मा, थानाध्यक्ष बेवर महाराज सिंह भाटी, थानाध्यक्ष छिबरामऊ जितेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सकरावा शशिकांत कनौजिया, थानाध्यक्ष किशनी अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विशुनगढ़ देवेश कुमार, थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed