फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kaverdiya died in road accident

लोडर टेंपो की टक्कर से कावड़िए की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 08 Aug 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
kaverdiya died in road accident
कासगंज सडक हादसे में मृतक कांवडिया रासवेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज सोरों मार्ग पर आवास विकास कालोनी के निकट हुए सड़क हादसे में फिरोजाबाद के एक कांवड़िए की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में रासवेंद्र (16) पुत्र सत्यपाल निवासी सींगपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद की मौत हो गई। वह कांवड़ भरने के लिए अपने चाचा शीलेश व अन्य ग्रामीणों के साथ कांवड़ भरने के लिए आया था। रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे वह लहरा गंगा घाट से कांवड़ भरकर वह अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जब वह आवास विकास कालोनी के निकट पहुंचे उसे लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पाकर उसके चाचा शीलेश का रो रो कर बुरा हाल था। जब जानकारी अन्य परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed