फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kaushalendra Pal Singh passes away; an irreparable loss to Agra's sports fraternity.

Agra News: कौशलेंद्र पाल सिंह का निधन, आगरा के खेल जगत को अपूरणीय क्षति

Sun, 19 Jul 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Kaushalendra Pal Singh passes away; an irreparable loss to Agra's sports fraternity.
कौशलेंद्र पाल सिंह 
आगरा। जिले के खेल जगत ने शनिवार को अपने एक ऐसे पुरोधा को खो दिया, जिन्होंने खिलाड़ी, प्रशिक्षक और शिक्षक के रूप में पूरी जिंदगी खेलों को समर्पित कर दी। उत्तर प्रदेश खेल विभाग के पूर्व खेल अधिकारी एवं अपने समय के उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी कौशलेंद्र पाल सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही आगरा सहित पूरे प्रदेश के हॉकी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को बरेली से आगरा स्थित शास्त्रीपुरम आवास लाया गया।
विज्ञापन

उनके साथी खिलाड़ी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि कौशलेंद्र पाल सिंह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल और राज्य स्तर पर हॉकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हाॅकी में उन्होंने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व भी किया, जबकि संतोष ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के सदस्य रहे। उनकी टीम ने केरल में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन

कौशलेंद्र पाल सिंह ने उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स हॉस्टल में कोच रहते हुए अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारा। वे आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे और बाद में वहीं कोच व बीपीएड. विभाग में व्याख्याता के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह, जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम, पूर्व खिलाड़ी अजीत चतुर्वेदी, राजीव सोई आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे आगरा के खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed