फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj's team was the winner in Police Women's Kho-Kho

Agra News: पुलिस महिला वर्ग खो-खो में कासगंज की टीम रही विजेता

Sat, 19 Oct 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kasganj's team was the winner in Police Women's Kho-Kho
कासगंज। तीन दिवसीय आगरा जोन आगरा की प्रथम अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। पुलिस महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कासगंज की टीम विजेता रही। जबकि पुरुष वर्ग में डीआईजी अलीगढ़ ने विजेता टीमों को ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महिला वर्ग में मथुरा व आगरा के मध्य फाइनल कबड्डी मैच खेला गया। मथुरा की टीम 45-32 से विजयी रहा। मैनपुरी व कासगंज की महिला टीमों के मध्य फाइनल खो-खो मैच में कासगंज की टीम 15-12 से विजयी रहा।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में कासगंज व मैनपुरी के मध्य हुए खो-खो फाइनल मैच में मैनपुरी की टीम 11-02 से विजयी रही। मैनपुरी व मथुरा के मध्य हुए कबड्डी मैच में मथुरा की टीम 46-26 विजयी रही। विजेता टीमों के ट्राफी प्रदान की गई और खिलाड़ियों को प्रशस्त्रि पत्र दिए गए। जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक रजत कौशिक ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी पटियाली राजकुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed