{"_id":"5a71763d4f1c1b805a8b7151","slug":"kasganj-violence-salim-the-one-of-main-accused-has-been-arrested-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज बवालः चंदन की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक गिरफ्तार, अब तक 121 की हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज बवालः चंदन की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक गिरफ्तार, अब तक 121 की हुई गिरफ्तारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
सलीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना में तीन आरोपियों नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए थे।
यूपी पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस ने कासगंज की घटना के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई के लिए जारी हुए आदेशों में उसका नाम दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर उसे भाई वसीम का नाम है।
अब तक इस पूरे मामले में 8 केस दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 121 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
पुलिस का कहना है कि कासगंज में हालात अब सामान्य हैं और जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। बुधवार को यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी कहा कि पुलिस ने कम समय में भी स्थिति नियंत्रण में कर ली। वहां अब हालात सामान्य हैं।

#Kasganj update~ pic.twitter.com/McUzfw4Fmq
विज्ञापन विज्ञापन— UP POLICE (@Uppolice) January 31, 2018
पुलिस का कहना है कि कासगंज में हालात अब सामान्य हैं और जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। बुधवार को यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी कहा कि पुलिस ने कम समय में भी स्थिति नियंत्रण में कर ली। वहां अब हालात सामान्य हैं।
अब इनकी तलाश में एसटीएफ
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी नसीम, वसीम, सलीम
- फोटो : अमर उजाला
सलीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का पूरा जोर अब उसके भाइयों वसीम जावेद और नसीम की गिरफ्तारी पर है। सर्च आपरेशन में इनके घर से ही पिस्तौल और बम बरामद किए गए थे।
सलीम पर मुख्य केस 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा में हुए विवाद के बाद अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की हत्या का है। इसमें 18 लोग नामजद कराए गए हैं। चंदन को गोली तहसील रोड पर छत से मारी गई थी। वहीं पर वसीम का मकान है।
एडीजी जोन अजय आनंद ने सलीम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने उससे की गई पूछताछ का ब्योरा अभी तक नहीं दिया है। उधर हिंसा के दौरान घायल हुए लखीमपुर खीरी के अकरम ने 150 लोगों के खिलाफ अज्ञात में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अकरम 26 जनवरी को ही माल गोदाम चौराहा पर भीड़ के हमले का शिकार हुआ था।
इससे पहले मंगलवार को सुबह कासगंज के अमांपुर कस्बे में उपद्रवियों ने एक धर्मस्थल को निशाना बनाया। हालांकि इसके बाद कासगंज में हिंसा की कोई खबर नहीं आई। मंगलवार शाम को पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी वसीम, उसके भाई सलीम, नसीम सहित अन्य के घर नोटिस चस्पा किए थे।

ताबड़तोड़ दबिशों से दहशत
पुलिस की दबिश
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में उपद्रव रोकने में फेल रही पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मंगलवार को पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 40 से अधिक लोगों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।
आईजी अलीगढ़ डा. संजीव गुप्ता की अगुवाई में आरएएफ, क्राइम ब्रांच एवं पीएसी के साथ बड्डू नगर, गंदा नाला सहित कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश दीं। सुरक्षा बलों ने सख्ती के साथ गिरफ्तारी का अभियान आगे बढ़ाया।
दबिश के दौरान ड्रोन कैमरा उड़ाकर छतों की भी निगरानी की गई। कई बंद मकानों के दरवाजे अंदर से बंद थे तो पुलिस ने उन दरवाजों को तोड़ दिया।
सबसे पहले बिलराम गेट चौराहे होते हुए आईजी सुरक्षा बलों के साथ बड्डूनगर इलाके में पहुंचे। चार आरोपी इस दबिश के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े।
महिला पुलिस ने भी पूरा सर्च अभियान चलाया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को देखकर बस्ती के लोग दहशत में आ गए। आईजी डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि लगातार दबिशें दी जाएंगी, जिससे चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।