{"_id":"6384e91e86fade5be40da8aa","slug":"kasganj-used-to-sell-liquor-at-a-higher-price-at-the-grocery-store-agra-news-agr555011859","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : परचून की दुकान पर अधिक दामों में बेचता था शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : परचून की दुकान पर अधिक दामों में बेचता था शराब
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अधिक मात्रा में देशी शराब के क्वाटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे थाने से ही मुचलकों पर रिहा कर दिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह परचून की दुकान से अवैध रूप से शराब बिक्री करता था और ऊंचे दामों पर शराब बेचता था।
कोतवाली पुलिस ने नदरई से तवालपुर रोड पर एक व्यक्ति को थैले में 19 देशी शराब के क्वाटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सतीश निवासी नगला ताल बताया। पुलिस ने उससे अधिक मात्रा में क्वाटर ले जाने का लाइसेंस तलब किया। वह लाइसेंस नहीं दिखा सका।
पूछताछ में उसने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। ठेका से शराब के क्वाटर ले जाकर परचून की दुकान पर ऊंचे दामों में बेचता है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई करते हुए थाने से ही उसे मुचलकों पर रिहा कर दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके थाने से ही मुचलके पर रिहा कर दिया है।