फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Police Arrests Murder Accused Of Shool Director Crime News

कासगंज में कालेज प्रबंधक की हत्या का खुलासा: भतीजे ने रची थी खूनी साजिश, पैसों के विवाद पर कुल्हाड़ी से मार डाला

Thu, 26 Aug 2021 01:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Aug 2021 01:53 PM IST
सार

भतीजे ने ही की थी चाचा की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या, हत्यारोपी की मां के नाम है स्कूल, स्कूल का हिसाब देने में करते थे आनाकानी
 

विज्ञापन
Kasganj Police Arrests Murder Accused Of Shool Director Crime News
पुलिस अधीक्षक और गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में एकेएस इंटर कॉलेज मल्लहानगर के प्रबंधक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। प्रबंधक के भतीजे ने ही कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधक रहते हुए चाचा स्कूल का हिसाब-किताब नहीं बताते थे और पैसा नहीं देते थे। पैसे देने से मना करने पर भतीजे ने कुल्हाड़ी के प्रहार से प्रबंधक चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे और कॉलेज के चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 अगस्त को एकेएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर कुमार सक्सेना की स्कूल में बने उनके आवास में हत्या कर दी गई थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मृतक प्रबंधक के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस हत्या के मामले के खुलासे का जिम्मा सीओ सदर आरके तिवारी, एसओजी व सर्विलांस टीम को दिया गया। टीमों ने संयुक्त प्रयास करके प्रबंधक के मोबाइल कॉल का विश्लेषण किया। इस विश्लेषण के बाद पुलिस प्रबंधक के भतीजे सौरभ सक्सेना निवासी शिवपुरी कॉलोनी एटा तक पहुंची। सौरभ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। सौरभ ने बताया कि इंटर कॉलेज उसकी मां के नाम पर है। उसके चाचा सुधीर सक्सेना प्रबंधक के रूप में देखभाल करते थे। जब भी उनसे कॉलेज का हिसाब व पैसा मांगा जाता था तो वह आनाकानी व गाली गलौज करते थे। भतीजे ने बताया कि 24 अगस्त को वह कॉलेज में आया। इस दौरान चौकीदारी वीरी सिंह भी मौजूद था। पहले चाचा भतीजे ने शराब पी। शराब पीने के बाद हत्यारे सौरभ ने जब चाचा से पैसे मांगे तो चाचा ने पैसे नहीं दिए और गाली गलौज शुरू कर दी। तभी कमरे में रखी कुल्हाड़ी से चाचा की हत्या कर दी गई। चौकीदारी वीरी सिंह ने सौरभ को भगा दिया। एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। दोनों ही आरोपियों को जेल भेजा गया है। घटना का शीघ्र खुलासा करने पर एसपी ने टीम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

कासगंज में कत्ल: विद्यालय प्रबंधक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed