फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news summer heat

Agra News: अब न्यूनतम पारा भी मारने लगा उछाल

Sun, 06 Apr 2025 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
kasganj news summer heat
कासगंज में तेज धूप से व्याकुल लोग पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते - फोटो : संवाद
कासगंज। मौसम की तल्खी लोगों पर भारी पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान ने पहले ही मुसीबत बढ़ा रखी है। अब न्यूनतम पारा भी बढ़कर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। तेज धूप में चल रही पछुआ की लपट लोगों को बेहाल कर रही है।
विज्ञापन

जिले में दो अप्रैल तक न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक चल रहा था। इसके बाद पारे में उछाल आने लगी। तीन दिन से न्यूनतम पारा 19 डिग्री चल रहा था। रविवार को न्यूनतम पारा चढ़कर 20 डिग्री तक पहुंच गया। इससे सुबह से ही मौसम में काफी गर्मी हो गई। दोपहर के समय अधिकतम पारा लगातार चढ़ रहा है। रही सही कसर धूप में चल रही पछुआ हवा पूरी कर रही है। मिट्टी की कौन कहे शरीर की नमी सूख रही है। दिन की हवा कुछ ऐसा आभास करा रही जैसे गर्म भट्ठी के आसपास से कोई गुजर रहा हो। दोपहर के समय पारा 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने तथा लपट भरी हवाएं चलने का अलर्ट दिया है। मौसम विभाग का अनुमान यदि सही हुआ तो लोगों की मुसीबत और भी बढे़गी।
विज्ञापन


चढ़ते पारे से किसान चिंतित
कासगंज। जिले में चढ़ते पारे से बढ़ रही लगातार गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। अभी तक गेहूं की खेती करने वाले किसान समय से पहले फसल पक जाने से परेशान थे। अब मक्का की खेती करने वाले किसानों के माथे पर भी सिलवटें आने लगी हैं। किसान रमेश, महेश का कहना है कि खेत की नमी सूखने से फसल को खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में लगातार तापमान बढ़ने से खेती के लिए नुकसान है। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है। - डॉ. प्रणवीर सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed