फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news police encounter

Agra News: अमांपुर पुलिस ने अपराधी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 30 Apr 2023 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
kasganj news police encounter
कासगंज। थाना अमांपुर पुलिस और एसओजी ने दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार केे बाद उसे जेल भेज दिया गया है।एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब पौने दस बजे शातिर बदमाश काले उर्फ पाले निवासी सहबाजपुर थाना निधौलीकलां एटा के बारे में सूचना मिली। अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर अमांपुर कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार, एसओजी निरीक्षक अनूप कुमार भारतीय पहुंच गए। बदमाश काले बाइक से आ रहा था। पुलिस ने जब बाइक रोकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस पार्टी ने भी फायरिंग की। एक गोली बदमाश काले के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की है। बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। बाइक चोरी की बताई गई। एसपी ने बताया कि वह चार माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बदमाश पर हाथरस और अमांपुर में हैं मामले दर्ज
कासगंज। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि बदमाश पर जानलेवा हमला, मारपीट, धोखाधड़ी, चोरी आदि की धाराओं में थाना हाथरस के सिकंदराराऊ, हसायन में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अमांपुर में जानलेवा हमला और धोखाधड़ी के दो और एक गैंगस्टर का मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed