{"_id":"637925f9b7f6da6d45294fc6","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr554086658","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : टॉयलेट का खराब फ्लश देख भड़कीं डीआरएम रेलवे, मातहतों को दिए इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : टॉयलेट का खराब फ्लश देख भड़कीं डीआरएम रेलवे, मातहतों को दिए इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश
कासगंज में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करतीं इज्जतनगर मंडल की प्रबंधक रेखा यादव।
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। इज्जत नगर मंडल रेलवे की प्रबंधक शनिवार सुबह 9:55 बजे स्पेशल ट्रेन से विंडो निरीक्षण करती हुईं शहर के रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार पर बने शौचालय का निरीक्षण किया। टॉयलेट का फ्लश खराब होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डीआरएम रेखा यादव के अचानक शहर के रेलवे स्टेशन पहुंचने से कर्मियों में खलबली मच गई। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार पर स्थित शौचालय के निरीक्षण में फ्लश खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद डीजल लॉबी, आरपीएफ पोस्ट, यात्री प्रतीक्षालय और स्टेशन मास्टर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। डीजल लॉबी पहुंचने के बाद चालक-परिचालक और गार्ड से संबंधित ट्रेन के संचालन की जानकारी ली। अभिलेखों का निरीक्षण किया। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में रेल कर्मियों से बात की। आरपीएफ पोस्ट पर पकड़े गए वाहनों के बारे में जानकारी की। यात्री प्रतीक्षालय में महिला एवं पुरुष कक्ष की व्यवस्थाएं जांचीं। स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर अभिलेख देखे। स्टेशन पर मौजूद कुलियों ने दिव्यांग एवं बीमारों को व्हील चेयर के माध्यम से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक लाने ले जाने में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया।
विज्ञापन
डीआरएम ने जल्द ही समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर को निर्देश दिए। इसके बाद वह मथुरा के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक मनोज शर्मा, आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह, राकेश गौतम, भागचंद मीना, जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार एवं रेलवे के अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।