फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

कासगंज : अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपना कर दिखाएंगे अपनी भागीदारी

Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज। बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग दो चरणों में परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाएगा। इस बार की थीम अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपना कर दिखाएंगे अपनी भागीदारी रखी गई है। एएनएम और आशा कार्यकर्ता घरों में जाकर पुरुषों को नसबंदी के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि 21 नवंबर से चार दिसंबर तक दो चरणों में नसबंदी पखवाड़ा चलाया जाएगा। पहला चरण 21 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा। इसमें जागरूकता कार्यक्रम होंगे। दूसरा पखवाड़ा 28 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। यह सेवा प्रदायगी पखवाड़ा होगा। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी बहुत महत्वपूर्ण है। महिला नसबंदी की तुलना में यह अधिक सुरक्षित और सरल है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ. केसी जोशी ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़े के प्रथम चरण में एएनएम और आशा कार्यकर्ता समुदाय में घरों में जाकर पुरुषों से संपर्क करेंगी। इनका प्री-रजिस्ट्रेशन करेंगी। दूसरे चरण में नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार नियोजन विशेषज्ञ राज तोमर ने बताया कि जनपद स्तरीय चिकित्सालय के अतिरिक्त क्रियाशील ऑपरेशन थियेटर (ओटी) वाले फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) अथवा ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी,) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी परिवार नियोजन की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed