फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,corona vaccination,DM cp singh,vaccination target

3850 व्यक्तियों को प्रतिदिन लगाया जाए कोरोना का टीका: डीएम

Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,corona vaccination,DM cp singh,vaccination target
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद में टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए वैक्सीनेशन टीमों को प्रतिदिन 23 स्थानों पर 3850 व्यक्तियों के टीकाकरण कराने का लक्ष्य आवंटित किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कासगंज के बिड़ला हॉस्पीटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलना, मोहनपुरा, तवालपुर पर प्रत्येक केंद्र पर 250 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज, अमांपुर, ब्लाक अमांपुर के ग्राम मुबारकपुर व ग्राम महदवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा, ब्लाक गंजडुंडवारा के ग्राम कादरगंज व नवाबगंज नगरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली, ब्लॉक पटियाली के ग्राम रूस्तमपुर व ग्राम कुढ़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र सहावर व ब्लाक सहावर के ग्राम सियारपुर व बोंदर, स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा तथा ब्लाक सिढ़पुरा के ग्राम बहोरनपुरा व दहेली खुर्द, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों तथा ब्लाक सोरों के ग्राम नगरिया व नमैनी में प्रत्येक केंद्र पर 150 व्यक्तियों का टीकाकरण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि टीमें प्रतिदिन लक्ष्य के अनुसार 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed