फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,Corona infection,district hospital kasganj,covid 19 kasganj,vantilator kasganj,CMO kasganj

जिला अस्पताल में नहीं हैं कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के इंतजाम

Thu, 06 May 2021 08:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,Corona     infection,district hospital kasganj,covid 19 kasganj,vantilator kasganj,CMO kasganj
कासगंज। जिला अस्पताल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इससे आइसोलेशन वार्डों में भर्ती संक्रमितों के परिजन बिना किसी रोक टोक के प्रवेश कर जाते हैं। इससे उनके भी संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना रखा है। यहां 150 बेड की व्यवस्था है। अस्पताल में काफी मरीज भी भर्ती हैं। मरीजों के भर्ती होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसका फायदा उठाकर संक्रमित मरीजों के परिजन भी अस्पताल में जमा हो जाते है। वे अपने परिजनों से मिलने के लिए वार्डों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

उनको खाद्य सामग्री आदि तक उपलब्ध करा देते हैं। उनका ऐसा करना स्वयं के लिए खतरनाक है, लेकिन वे इस खतरे को नजर अंदाज कर देते हैं। यदि चिकित्सक उनको रोकते या टोकते हैं तो उनके साथ अभद्रता तक करते हैं। नियमानुसार अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों तक उनके परिजनों का प्रवेश नहीं हो सकता। यदि किसी संक्रमित से मिलने की जरूरत हो तो चिकित्सक की अनुमति से पूरी सुरक्षा के साथ ही मिला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर पुलिस सुरक्षा की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हुई है। संक्रमित मरीजों के परिजन वार्डों तक पहुंच जाते है। मना करने पर स्टाफ से अभद्रता करते हैं। - डॉ. अविनाश, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed