फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj murder case one more accused arrested in police encounter

कासगंज सिपाही हत्याकांड: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मोती का ममेरा भाई गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 07:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Feb 2021 07:48 PM IST
सार

  • पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा माफिया मोती सहित तीन फरार 
  • साथी की निशानदेही से माफिया को पनाह देने वाला मौसा भी गिरफ्तार 

विज्ञापन
Kasganj murder case one more accused arrested in police encounter
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती का ममेरा भाई और मौसा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में पुलिस पर हमले और सिपाही की हत्या के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती, उसके भाइयों एवं ममेरे भाई से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर पुलिस ने माफिया के ममेरे भाई को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस पर फायरिंग कर अंधेरे का फायदा उठा मोती अपने अन्य दो भाइयों के साथ भागने में सफल हो गया। इधर, गिरफ्तार किए गए साथी की निशानदेही पर पुलिस ने मोदी को पनाह देने वाले मौसा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि नौ फरवरी की रात सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर के समीप कालीनदी की खादर में शराब माफिया पर कार्रवाई करने गए दरोगा अशोक कुमार एवं सिपाही देवेंद्र पर माफिया ने साथियों और भाइयों संग हमला बोला था। इसमें दरोगा घायल हो गया जबकि सिपाही की मौत हो गई। पुलिस मुठभेड़ में माफिया का भाई एलकार मारा गया। 
विज्ञापन


मां और एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार
मुख्य आरोपी मोती की मां और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मोती व उसके भाइयों एवं अन्य साथियों की पुलिस दिनरात तलाश कर रही है। गंगा की खादर में लगातार कांबिंग जारी है। गंजडुंडवारा के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह के नेतृत्व में सोरों क्षेत्र के गांव मानिकपुर के जंगल में सोमवार रात कांबिंग की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में माफिया और साथियों की तलाश की तो आरोपी मोती, उसका भाई मानपाल एवं मोहर सिंह व साथी गुड्डू दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। छह राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान मोती, मानपाल, मोहर सिंह अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल हो गए। 

झाड़ियों में उलझकर जिला बदायूं के गांव मुस्कारा निवासी ममेरा भाई गुड्डू गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही से माफिया के मौसा गांव नगला धीमर निवासी रामेश्वर पुत्र मिश्री लाल को खादर में ही एक ट्यूबवेल से गिरफ्तार कर लिया है।

ये हुई बरामदगी
- 1 तमंचा 315 बोर।
- 2 कारतूस 315 बोर।
- 2 खोखा 315 बोर।
- 1 खाने का टिफिन और खाद्य सामग्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed