फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj health news tified

Health: बदलते मौसम में टाइफाइड का खतरा, तीन मरीजों में हुई पुष्टि;  जानलेवा हो सकते हैं ऐसे लक्षण

Wed, 12 Feb 2025 08:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 08:27 AM IST
सार

बदलते मौसम में टाइफाइड का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल में 1367 मरीज पहुंचे। इनमें 360 मरीज बुखार के, 349 मरीज सांस में दिक्कत के पहुंचे।

 

विज्ञापन
kasganj health news tified
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विस्तार

कासगंज में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। लोग टाइफाइड की चपेट में भी आने लगे हैं। तीन मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बुखार, सांस लेने में दिक्कत सहित अन्य बीमारियां भी चपेट में ले रही हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।जिले में इस समय सुबह व रात में मौसम सर्द चल रहा है। जबकि दोपहर में तेज धूप व पारा चढ़ने का असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। जिला अस्पातल, ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। निजी क्षेत्र के क्लीनिक, अस्पतालों में भी मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मंगलवार को 1367 मरीज पहुंचे। इनमें 360 मरीज बुखार के, 349 मरीज सांस में दिक्कत के पहुंचे। बुखार पीड़ित मरीजों में लक्षण के आधार पर 51 मरीजों की टाइफाइड की जांच कराई। इनमें तीन में पुष्टि हाे गई। जबकि 10 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई, लेकिन इनमें किसी में पुष्टि नहीं हुई। 51 मरीजों ने डायरिया की समस्या बताई।
विज्ञापन


300 से अधिक मरीज आए स्वास्थ्य केंद्र पर
मौसम के असर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। मरीजों ने सर्दी ,जुकाम, खांसी व वायरल की समस्या बताई। 300 से अधिक मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमीर ने बताया कि लाेगों में मौसमी बीमारियों का असर है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया का मौसम के बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में सावधानी आवश्यक है। लापरवाही से सेहत प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले मरीज 
गूजर देवी ने बताया कि मेरे सिर में काफी दर्द है। बुखार भी आ रहा है। चिकित्सक ने रक्त की जांच को लिखा है। भीड़ अधिक होने से काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं किरण का कहना है कि मुझे सर्दी-खांसी का असर है। गले में भी काफी दिक्कत हो रही है। अस्पताल आए एक घंटे से अधिक समय हो चुका है। अभी नंबर नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed