{"_id":"60a27f448ebc3e38390a4772","slug":"kasganj-five-covid-patients-died-at-17-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में कोरोना: संक्रमण से पांच लोगों की हुई मौत, 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में कोरोना: संक्रमण से पांच लोगों की हुई मौत, 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले
Tue, 18 May 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 May 2021 12:13 AM IST
सार
कोरोना महामारी से अब तक जिले में 126 मौतें हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से लोगों में डर है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पांच लोगों की मौत हो गई। कोरोना महामारी से अब तक जिले में 126 मौतें हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से लोगों में डर है। वहीं सोमवार को 14 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4102 पर पहुंच गया। विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
शहर की चित्र गुप्त कॉलोनी निवासी देवरिषी कोरोना संकमित थे। वह होम आइसोलेशन में चल रहे थे, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद तीन दिन पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत में सुधार न होने के बाद उनको जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जब परिजन उनको इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। वहीं सिढ़पुरा के नौगांव निवासी पन्नालाल (72) पुत्र सूबेदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनकी मौत हो गई। सिढ़पुरा के चंद्रपुर निवासी तुलाराम (65) पुत्र सुखपाल के कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
ढोलना के मोहम्मदपुर निवासी अर्जुन (61) पुत्र सुम्मेर सिह के कोरोना संक्रमित मिलने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी दोपहर में मृत्यु हो गई। शहर के मोहल्ला मोहन निवासी बाबूलाल (55) पुत्र पन्नालाल ने भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
14 नए संक्रमित मिले
कोरोना की रफ्तार अब कमजोर पड़ने लगी है। विभाग के द्वारा कराई गई जांच में मात्र 14 लोग ही संक्रमित निकले। संक्रमितों के सामने आने के बाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों के द्वारा संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
कोरोना से जिला अस्पताल में चार मौतें हुई हैं। जबकि एक मरीज की बाहर ले जाते समय मौत की जानकारी मिली है। वहीं 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
ये भी पढ़ें-
प्यार के आगे झुका परिवार: प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने बराती
बेटे पर चलाया नश्तर: फिरोजाबाद में पिता ने मासूम का रेता गला, मंदिर में घटना को दिया अंजाम, खुद को भी किया घायल