{"_id":"61c764009260087cdb5ddef1","slug":"kasganj-faruffabad-train-not-running-passenger-troubled-kasganj-news-agr5191146127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूहलियत भरी ट्रेन बंद होने से बढ़ी दैनिक यात्रियों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूहलियत भरी ट्रेन बंद होने से बढ़ी दैनिक यात्रियों की मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोहरे की शुरूआत से पहले ही रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए एक कासगंज-फर्रुखाबाद (15040) ट्रेन का संचालन बंद कर दिया। यह ट्रेन सरकारी कर्मचारी और अन्य दैनिक यात्रियों के लिए बेहद सहूलियत भरी थी। ट्रेन बंद हो जाने से इन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पटियाली, सहावर की ओर परिवहन निगम की व्यवस्थाओं का उचित प्रबंध नहीं है।
पिछले दिनों रेलवे ने कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 15040 का संचालन कोहरे का हवाला देते हुए बंद कर दिया है। यह ट्रेन सुबह 9 बजे कासगंज से रवाना होती थी। इस ट्रेन से सबसे अधिक सहूलियत थी पटियाली, सहावर तहसील कार्यालय के अलावा अन्य कार्यालयों एवं स्कूलों में पहुंचने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों को। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम की बसें पटियाली, सहावर की ओर पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। पटियाली जाने वाले कर्मचारियों को काफी समस्या है। वे डग्गेमार वाहनों से सहावर पहुंचते हैं और फिर डग्गेमार वाहनों से पटियाली पहुंचते हैं।
- पटियाली तहसील क्षेत्र में विद्यालय है। वहां ट्रेन से समय रहते पहुंच जाते थे, लेकिन ट्रेन बंद होने के बाद निजी वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है।- दीपक मिश्रा।
विज्ञापन
- ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होना चाहिए। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बसों की संख्या बढ़े तब सहूलियत मिले। - दुष्यंत कुमार।
- निगम की बसें सुबह धुमरी, मोहनपुर होते हुए पटियाली जाती हैं। अभी दो बसों का संचालन हो रहा है। जरूरत पड़ेगी तो और बसों का संचालन कराया जाएगा। - बृजेश कुमार, सहायक, कासगंज डिपो।
- ट्रेन का संचालन कोहरे कारण बंद कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह निर्णय लिया गया है। 28 फरवरी तक ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। - अभिषेक कुमार, स्टेशन अधीक्षक।