फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Eight buses will go on election duty from this evening

कासगंज : आज शाम से चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी आठ बसें

Mon, 28 Nov 2022 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Eight buses will go on election duty from this evening
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दिल्ली में होने वाले निकाय चुनाव एवं मैनपुरी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए जनपद का फोर्स चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जिन्हें लेकर एक दिसंबर से बसों को रवाना होना था। लेकिन अब नए निर्देशों के अनुसार 1 दिसंबर को नहीं 29 नवंबर की शाम को ही बसें चुनाव ड्यूटी में जाने वाले होमगार्डों के लिए 8 बसें डिपो से चली जाएंगी। जबकि मैनपुरी के लिए फोर्स एक दिसंबर को ही रवाना होगा। जिसके बाद बसों की कमी की किल्लत का सामना यात्रियों को करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली निकाय चुनावों के लिए जनपद से 320 होमगार्ड को लगाया गया है। यह होमगार्ड दिल्ली में पहुंचकर चुनाव की ड्यूटी करेंगे। इन होमागार्डों को दिल्ली पहुंचाने के लिए डिपो से 8 बसे लगाई गई हैं। यह बसें पहले 1 दिसंबर को रवाना होनी थी, लेकिन अब 29 दिसंबर की शाम से ही बसों की डिमांड की गई है। जिसके बाद यह बसें चुनावों के लिए होमागार्डों को दिल्ली छोड़कर अगले दिन 30 नवंबर की देर शाम तक वापस आएंगी। वहीं इसके बाद अगले दिन 1 दिसंबर को फिर मैनपुरी लोकसभा उपचुनावों के लिए जनपद से 38 उपनिरीक्षकों एवं 323 कांस्टेबलों लेकर मैनपुरी जाएंगी और चुनाव संपन्न तक वहीं रहेंगी।
विज्ञापन

इसी माह पहले ही 8 बसें खटारा होने के कारण डिपो के बेड़े से हटाई जा चुकी हैं। वही अब 8 बसें चुनाव ड्यूटी में लग जाने से डिपो के बेड़े में बसों की किल्लत से यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं। सहालग में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में:
- 55 बसें हैं निगम की डिपो के बेड़े में
- 19 बसें हैं अनुबंधित
- 8 बसें चली जाएंगी आज शाम से चुनावों में
- 66 बसें शेष रह जएंगी डिपो के बेड़े में
- चुनाव ड्यूटी में बसों के चले जाने के बाद बसों की कमी को पूरा करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत होने पर अन्य मार्गों से बसों को हटाकर भीड़ वाले मार्गों पर लगाया जाएगा।
- संजीव कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed