फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj crime,robbery,kasganj news,Robbers,thief,sidhpura kasganj,jaleelpur

मकान से एक लाख रुपये की नकदी व चांदी के सिक्के चोरी

Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
kasganj crime,robbery,kasganj news,Robbers,thief,sidhpura kasganj,jaleelpur
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम जलीलपुर में एक मकान में चोरी जामुन के पेड़ के सहारे कूद कर मकान में घुस गए। मकान से चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। गृह स्वामी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उन्होंने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी अमन कुमार शुक्रवार की रात्रि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। रात में चोरों ने मकान के पीछे से नकब लगाने का प्रयास किया। लेकिन जब चोर सफल नहीं हुए तो मकान के समीप खड़े जामुन के पेड़ के सहारे मकान में घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉक भी तोड़ लिया। अमन ने बताया कि चोर उसके मकान से एक लाख रुपये की नकदी व पांच चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए हैं। सुबह जब वह घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोरी होने की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। गृह स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed