फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj amapur news viral post

Agra News: ''अमांपुर नगर पंचायत कल धमाका'' पोस्ट वायरल होते ही पुलिस हुई सक्रिय

Sun, 07 May 2023 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
kasganj amapur news viral post
अमांपुर(कासगंज)। कस्बा के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को वायरल किया। इसमें लिखा था अमांपुर नगर पंचायत कल धमाका। इस पोस्ट के वायरल होने की जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी को चिह्नित करते हुए उसे गिरफ्तार कर शांति भंग किए जाने की धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटा रही है। इससे वे चुनाव में शांति व्यवस्था को न बिगाड़ सकें।
विज्ञापन

शनिवार को अमांपुर कस्बा निवासी सोबी खान के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी कि अमांपुर नगर पंचायत धमाका कल। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस मीडिया सेल सक्रिय हो गई। पोस्ट को चिह्नित किया गया। अमांपुर के थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अमांपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने आरोपी को सोबी खान को चिह्नित करते हुए घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी सहावर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। लाइक व कमेंट करने वाले अन्य साथियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed