फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasgang news

Agra News: निकाय चुनाव के आरक्षण ने बिगाड़ा दावेदारों का गणित, मनमाफिक आरक्षण न होने से अब दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी

Sat, 03 Dec 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
kasgang news
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षण सूची ने दावेदारों का गणित बिगाड़ दिया है। मनमाफिक आरक्षण न होने से तमाम दावेदार दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं इस तरह का विकल्प न होने से कई दावेदारों ने जारी आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की 10 स्थानीय निकायों के 158 वार्डों की आरक्षण सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई । सूची पर दावों और आपत्तियों के लिए सात दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। इस सूची से तमाम दावेदार संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। इन्होंने आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया है वहीं कुछ आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। आपत्ति दर्ज कराने वालों में वर्तमान सभासद भी हैं।
विज्ञापन

वार्ड 5 के सभासद कालीचरन ने बताया कि उनके वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 4 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। अब वह वार्ड 4 से चुनाव लडे़ंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड 6 के सभासद नेत्रपाल ने बताया कि उनका वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा दी है। सोरों के वार्ड 5 के सभासद निखिल दीक्षित ने बताया कि उनका वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वह आपत्ति दर्ज कराएंगे। वहीं वार्ड 17 की सभासद सुनीता ने बताया कि उनका वार्ड पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वह भी आपत्ति दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आपत्तियों से वोट कटवाने की एसडीएम से शिकायत
सहावर(कासगंज)। नगर पंचायत के मोहम्मद शहजाद सैफी ने कस्बे में फर्जी तरीके से आपत्ति लगा कर मतदाताओं के वोट कटवाए जाने की शिकायत एसडीएम रितु सिरोही से की है। इनका कहना है कि अज्ञात नाम से आपत्ति देकर बीएलओ से सर्वे कराया जाता है। बुजुर्गों मतदाताओं को मृत और 20 साल से अधिक उम्र की युवतियों को विवाहित दिखाकर वोट कटवाए जा रहे हैं। बीएलओ आपत्तिकर्ता को साथ लेकर सर्वे करें। अगर आपत्तिकर्ता नहीं आता है तो आपत्ति को निरस्त किया जाए। इस दौरान सभासद रशीद , उमेश वर्मा, सलीमुद्दीन, यासिर हीरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed