फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasan jagrati yatra today

कृषि कानून- विरोध में आज निकाली जाएगी किसान जागृति यात्रा, तैयारियां

Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
kasan jagrati yatra today
कासगंज। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में जारी है तो वहीं 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली की सफलता को जिले में भी तैयारियां कर ली गई हैं। भारतीय किसान यूनियन भानु ने प्रदर्शन की सफलता के लिए किसानों से आह्वान किया है। बुधवार को किसान यूनियन किसानों को जागरूक करने के लिए ट्रैक्टरों से किसान जागृति यात्रा भी निकालेगी। कृषि कानूनों के नुकसान किसानों को बताए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संगठनों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का एलान कर दिया है। इस रैली की सफलता के प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता दिल्ली मुख्यालय तो जाएंगे ही साथ ही वह 26 जनवरी को स्थानीय स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। ट्रैक्टरों से रैलियां निकालेंगे। दिल्ली और स्थानीय स्तर की रैलियों की सफलता के लिए जुटी भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पांडे के नेतृत्व में बुधवार को कैंप कार्यालय गढ़ी से रैली निकालेंगे। यह रैली ढोलना, सोरों होती हुई सलेमपुर बीबी के रास्ते गढ़ी पर ही समाप्त होगी। यात्रा को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

क्या बोले राष्ट्रीय महासचिव
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पांडे ने कहा कि 26 जनवरी की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिले में जागृति यात्रा निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में किसान यात्रा में शामिल होंगे। किसान शांतिपूर्ण रूप से रैली निकालेंगे। कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
किसानों के साथ मजबूत संवाद किया जाएगा। किसान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन यात्रा में करें। हालांकि अभी पुलिस से अनुमति किसान यूनियन ने नहीं मांगी है, लेकिन यात्रा की जानकारी मिली है सतर्कता रहेगी। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed