फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An old man injured in road accident died his wife also died due to shock

UP: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत...सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ जली दो लाशें; हर आंख हुई नम

Sun, 27 Apr 2025 02:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दाैरान माैत हो गई। ये सूचना घर पर पहुंची तो पत्नी ने सदमे में दम तोड़ दिया। एक साथ दो माैंतों से परिवार में चीत्कार मच गया। 

विज्ञापन
An old man injured in road accident died his wife also died due to shock
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव नगला दलसहाय निवासी सोबरन सिंह (77)) बाइकों की टक्कर में 31 मार्च को घायल हो गए थे। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पत्नी भी बेहोश होकर गिर पड़ी और उनकी भी सांसें थम गईं। शनिवार को दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे उनके पिता सोबरन सिंह कराहरा से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



जहां शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर घर चले आए। पिता की मौत की जानकारी होते ही मां लक्ष्मी देवी को पता चली तो वे गिरकर बेहोश हो गई। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन और ग्रामीणों का मानना है कि पति की मौत के सदमे में ही लक्ष्मी देवी ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed