फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanya sumangla yojna

कन्या सुमंगला योजना: 251 अपात्रों के आवेदन निरस्त

Sat, 01 Aug 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
kanya sumangla yojna
कासगंज। जिले में कन्या सुमंगला योजना के 251 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जांच में अपात्र पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बालिकाओं की शिक्षा में रुपये की कमी आड़े ना आए इसके लिए प्रदेश सरकार ने अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री
कन्या सुमंगला योजना शुरू की थ। इसके तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए समय-समय पर धनराशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। जिले मे वर्ष 2019-20 में 6908 लोगों ने योजना का लाभ पाने के लिए अपने आवेदन किए। जांच में 251 लोग अपात्र पाए गए। उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इसमें कुछ आवेदकों की आय अधिक थी तो कुछ के दो से ज्यादा बच्चे ।

इस तरह दिया जाता है योजना का लाभ
बेटी के जन्म होने पर दो हजार रुपये, संपूर्ण टीकाकरण होने पर हजार रुपये, कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर दो हजार रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश लेने पर तीन हजार रुपये, कक्षा 10 या कक्षा 12 पास करने पर किसी डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि बेटी और उसके अभिभावक के संयुक्त खाते में भेजी जाती है। पात्र होने पर किसी भी स्टेज पर योजना में शामिल हुआ जा सकता है। जन्म से जुड़ने की कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
योजना का लाभ पाने के लिए अपात्रों ने आवेदन कर दिया था। जांच के बाद 251 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। ओमप्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed