फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanwariya dies in road accident in firozabad

गंगाजल लेकर लौट रहे दो कांवड़ियों को मैक्स गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 21 Feb 2020 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
kanwariya dies in road accident in firozabad
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर आ रहे दो कांवड़ियों को मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव असन निवासी गिरीश का पुत्र राहुल अपने साथियों संग कांवड़ लेकर कासगंज के सोरों गया था। कांवड़ियों का जत्था बुधवार रात को गंगाजल लेकर वापस आ रहा था। नारखी क्षेत्र में तेज गति से आ रही मैक्स ने राहुल और भूरी सिंह को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


घटना में राहुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि भूरी सिंह घायल हो गया। कांवड़ियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मैक्स गाड़ी का चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed