{"_id":"5cceea0bbdec2207571f4701","slug":"kanpur-anwarganj-express-running-with-damage-coach-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन में सामने आई बड़ी लापरवाही, खतरे में डाली यात्रियों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन में सामने आई बड़ी लापरवाही, खतरे में डाली यात्रियों की जिंदगी
Sun, 05 May 2019 07:20 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 05 May 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस दौड़ाते समय रविवार दोपहर रेलवे ने बड़ी चूक कर दी। डैमेज कोच लगाकर ट्रेन चला दी गई। जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में ट्रेन को प्लेटफार्म से आगे सिग्नल पर रोक दिया गया और दोबारा प्लेटफार्म पर लाया गया। यहां डेमैज कोच हटाने के बाद ट्रेन रवाना की गई। इस बीच कानपुर एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से रवाना हो सकी।
ट्रेन संख्या 15038 कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे प्रतिदिन कासगंज जंक्शन से रवाना होती है। रविवार को प्लेटफार्म नंबर दो से यह ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना की गई। ट्रेन के चलते ही चालक को आभास हुआ कि ट्रेन में तकनीकी खराबी है।

चालक ने प्लेटफार्म से निकलते ही ट्रेन पहले सिग्नल पर रोक दी और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन को फिर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बुलाया। टीम ने जांच की तो पाया गया कि कोच संख्या 00410 डैमेज है जो ट्रैक पर दौड़ाना सही नहीं है।
इस कोच से कोई हादसा भी हो सकता है। इसके बाद रेलवे की कोच टीम ने डैमेज कोच को हटा दिया और इसके बाद ट्रेन कानपुर की ओर रवाना की गई। ट्रेन लगभग आधा घंटे बाद 12:30 बजे जंक्शन से रवाना हुई। डैमेज कोच लेकर ट्रेन रवाना होनी की जानकारी मिलने पर हड़कंप मचा रहा।
मथुरा से कासगंज आने वाले ट्रेन संख्या 55354 में यह कोच लगा था। इसी ट्रेन को कासगंज जंक्शन से कानपुर एक्सप्रेस में बदला गया। इससे स्पष्ट है कि मथुरा से यह कोच ट्रेन में लगा आया था। यह रेलवे की बड़ी अनदेखी है।

स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस में एक कोच डैमेज था। जानकारी पर शंटिंग कराई गई। ट्रेन को प्लेटफॉर्म पहुंचाकर कोच हटवाया गया और इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। इस बीच लगभग 25 से 30 मिनट विलंब से ट्रेन रवाना हुई।
पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस के विलंब से रवाना होने कारण कुछ तकनीकी खामी थी। खामी दूर करने के बाद ट्रेन रवाना की गई। पूरी जानकारी स्टेशन अधीक्षक से मांगी गई है।
पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस के विलंब से रवाना होने कारण कुछ तकनीकी खामी थी। खामी दूर करने के बाद ट्रेन रवाना की गई। पूरी जानकारी स्टेशन अधीक्षक से मांगी गई है।