फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanak checkmates the chessboard, becomes the best female player

Agra News: शतरंज की बिसात पर कनक का चेकमेट, बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

Wed, 27 May 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kanak checkmates the chessboard, becomes the best female player
चेस प्रतियोगिता
आगरा। शहर की 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कनक दुबे ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित श्री धनपत राय सचदेवा मेमोरियल अंडर-1800 रेटिंग चेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। देश-विदेश के 652 खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए कनक ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से आगरा के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

ओपन रेटिंग प्रतियोगिता में कुल 652 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 85 महिला और 567 पुरुष खिलाड़ी शामिल रहे। शहर के एक निजी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा कनक दुबे ने नौ राउंड की इस कठिन प्रतियोगिता में छह मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ कराया। कुल साढ़े छह अंक हासिल करते हुए उन्होंने ओवरऑल 41वां स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में वह शीर्ष स्थान पर रहीं। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उनकी फिडे रेटिंग में 33 अंकों का इजाफा भी हुआ।
विज्ञापन

कनक ने अपनी सफलता का श्रेय डायनेमिक चेस स्कूल के प्रशिक्षकों, अपने माता-पिता और भाई संचय दुबे को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और कोचिंग स्टाफ के लगातार सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें हर मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ खेलने की प्रेरणा दी। राजेंद्र गुप्ता, रिनेक, प्रेम गज़ाला, व्योम बंसल, चहक गुप्ता, काव्य मित्तल, रोहितांश और ओमयरा त्रिवेदी ने विभिन्न वर्गों में विजेता सूची में स्थान बनाकर आगरा का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष संजय दुबे ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। अशिंद्र यादव, दीपक कश्यप, योगेश अग्रवाल, वैष्णवी यादव, मृदुल कृष्ण और सृष्टि अवस्थी समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed